Breaking News
Loading...

गोधरा ट्रेन अग्निकांड: फरार आरोपी याकूब 16 साल बाद गोधरा से गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने अग्निकांड के आरोपी याकूब पटालिया (63 वर्ष) को सोमवार को गोधरा से गिरफ्तार किया है।
याकूब का भाई काट रहा उम्रकैद की सजा
    आरोपी याकूब के खिलाफ सितंबर 2002 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके खिलाफ आईपीसी और रेलवे कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि वह घटना के बाद से ही फरार था। पटालिया के एक भाई कादिर पटालिया को भी पुलिस ने 2015 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि सुनवाई के दौरान ही कादिर की 2015 में जेल में मौत हो गई वहीं याकूब का एक अन्य भाई अयूब पटालिया वडोदरा केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
गोधरा में 59 हिंदुओं को मुसलमानों ने जिंदा जला दिया था ट्रेन में
    27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के S-6 कोच में गुजरात के गोधरा स्टेशन पर मुसलमानों ने आग लगा दी थी। इसमें 59 हिन्दू लोगों की मौत जिंदा जल कर हो गई थी, जिनमें ज्यादातर कार सेवक थे जो अयोध्या से लौट रहे थे।