हरिद्वार : रोजगार मेले में पहुंची CM योगी की भतीजी और भांजी, लाइन में लगकर दिया इंटरव्यूयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की भतीजी और भांजी ने रोजगार मेले में ढूँढी नौकरी, सीएम के पिता भी थे साथ!
पिछले दिनों हरिद्वार में एक रोजगार मेला लगाया गया था, मेले में मौजूद सभी लोगों को उस वक्त हैरानी हुई जब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के पिता आनंद सिंह विष्ट पोती और नातिन को लेकर पहुंचे.
योगी की भांजी लक्ष्मी रावत और भतीजी अर्चना विष्ट ने स्किल इंडिया के तहत हरिद्वार में इंटरव्यू दिया था. अर्चना और लक्ष्मी के इंटरव्यू के बाद योगी के पिता आनंद सिंह विष्ट ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह नौकरी के लिए किसी भी तरह की पैरवी का विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बच्चे अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी प्राप्त कर नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में साक्षात्कार देने से उनके बच्चों को नया अनुभव प्राप्त होगा. इस तरह रोजगार मेले में इंटरव्यू देने से दोनों बच्चे जान पाएंगे कि आखिरकार नौकरी पाने के लिए किस तरह तैयारी की जा रही है और कैसे इसे हासिल किया जाता है.
लक्ष्मी और अर्चना ने पूरा किया हुआ है मैनेजमेंट डिप्लोमा
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद लक्ष्मी और अर्चना ने ऑफिस मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया है. रोजगार मेले में इंटरव्यू देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अर्चना ने कहा, ‘मैं अपनी योग्यता से नौकरी हासिल करना चाहती हूं न कि पैरवी से.’ इतना ही नहीं आनंद सिंह विष्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर योगी आदित्यनाथ अगर दोनों बच्चों की नौकरी के लिए पैरवी करते भी हैं तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे.
लाइन में लगकर दिया इंटरव्यू
सीएम योगी की भांजी और भतीजी ने भी अन्य लोगों की तरह लाइन में घंटों इंतजार किया और फिर इंटरव्य दिया.
