Translate News:
रोजमर्रा के रुटीन से जुड़ी ये 6 बुरी आदतें आपका लिवर खराब करने के लिए काफी हैं। जानें इनके बारे में।
1) सिगरेट और शराब ज्यादा मात्रा में पीने से लिवर सिरोसिस जैसे गंभीर रोगों को निमंत्रण मिलता है, इसलिए इनका सेवन कम करें।
2) अपने मर्जी से बिना डॉक्टर के परामर्श लिए दवा खाना। कई दवाओं का साइड इफेक्ट लिवर को खराब कर सकता।
3) 6 घंटे से कम की नींद लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और लिवर से जुड़े रोगों का रिस्क बढ़ जाता है।
4) सड़क किनारे के अनहाइजेनिक भोजन करने से भी लिवर से जुड़े रोगों जैसे पीलिया आदि का खतरा अधिक होता है।
5) सही दिनचर्या का पालन न करना, देर से उठना और देर से सोना लिवर को प्रभावित करते है।
6) बहुत अधिक तनाव पाचन की प्रक्रिया प्रभावित करता है और लिवर से जुड़े कई रोगों की वजह हो सकता है।
साभार -
डॉ. अभिदीप चौधरी, गंगाराम अस्पताल
