महिला कांग्रेस की प्रमुख ने अमित शाह को बताया काले धन के बादशाह

0
Translate News:
Image result for mahila congress chief leader sushmita dev    अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की प्रमुख सुष्मिता देव ने शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘कालेधन का बादशाह’ करार दिया है।
      मेघालय में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला कांग्रेस के एक समूह को संबोधित करते हुए सुश्री देव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वाले अमित शाह स्वयं ‘कालेधन के बादशाह’हैं और वह बोरों में भरी नकदी मेघालय के आगामी चुनावों में खर्च करेंगे।
      सुष्मिता देव ने राज्य के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा की ओर से दिए जाने वाले पैसे को अस्वीकार करें। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष द्वारा राज्य में मुकुल संगमा के नेतृत्व वाली सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार कहे जाने पर शाह की आलोचना की है।
     राफेल लड़ाकू विमान समझौते को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए सुष्मिता देव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर इस घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top