भाजपा की बाइक रैली पर लाठी चार्ज, हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद बाइक रैली निकाली

0
Translate News:
Image result for bjp yuva morcha workers beaten by police in kolkata medinipur bajkul during bike rally    पुलिस ने राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति के खिलाफ गुरुवार को राज्य के दीघा और बाजकुल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली रोक दी।
     पुलिस ने बाजकुल में भाजपाइयों पर लाठीचार्ज किया। इसमें आधा दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं के घायल होने और कई बाइक को नुकसान पहुंचने के आरोप हैं। दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी घोर निंदा की है।
     कलकत्ता हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध संकल्प अभियान के तहत पूर्व मिदनापुुर के बाजकुल में बाइक रैली निकाली। पुलिस ने बाइक रोक दी। पुलिस बाइक के लाइसेंस और अन्य कागजात जांच करने लगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो पुलिस और उनमें बहस हो गई। इतने में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।
     अफरा-तफरी मच गई। कुछ कार्यकर्ता बाइक के साथ सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। भाजपा ने दावा किया कि आधा दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए और तीन के हाथ टूट गए। इससे पहले केन्द्रीय जल संसाधन और नदी विकास राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दीघा से बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली कंटाई से कूचबिहार तक जाने वाली थी।
    लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढऩे से रोक दिया। दूसरी ओर कथित तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने दीघा में बने मंच में तोडफ़ोड़ की।
एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
     मेघवाल ने कहा कि इस रैली के जरिए भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि ममता सरकार हो या कोई भी सरकार हो उसे तुष्टीकरण की राजनीति छोडऩी होगी।
    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हम पुलिस की चाटुकारिता और तृणमूल की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने जबाव में कहा कि मीडिया में नाम छपवाने के लिए भाजपा अशान्ति फैलाने की कोशिश कर रही है।।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top