नई दिल्ली।। दिल्ली में चल ही सीलिंग को लेकर जहां कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. उद्योग-धंधे चौपट हो रहे है और सड़क पर बेरोजगारों की भीड़ बढ़ रही है. वहीं दिल्ली की राजनीति में भी इसे लेकर तूफान मचा हुआ है. सीलिंग पर आज दिल्ली में सत्तारूढ़ आप तथा बीजेपी में जमकर तकरार हुई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि सीलिंग के समाधान के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर बुलाकर उनका अपमान किया और विधयकों के साथ धक्का-मुक्की की.
उधर, दिल्ली सरकार ने कहा है कि वे सीलिंग पर अस्थाई रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
