कासगंज।। में तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल,एक की मौत, लगा कर्फ्यू तिरंगा यात्रा के दौरान बिलराम गेट क्षेत्र से शुरू हुआ उपद्रव देखते ही
देखते पूरे शहर में फैल गया। जगह-जगह पथराव आगजनी के साथ फायरिंग होने लगी।
गोलियां चलने के दौरान तीन लोगों के गोली लगी है। इनमें से एक की मौत हो
गई। जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया
गया। घटना के बाद पहुंचे डीएम और एसपी को लोगों के आक्रोश का सामना करना
पड़ा।
कासगंज शहर में सुबह बाइक सवार कई दर्जन युवक तिरंगा यात्रा
निकालते हुए बिलराम गेट इलाके से निकल रहे थे, तभी नारेबाजी के दौरान
कहासुनी झगड़े में और फिर उपद्रव में तब्दील हो गई। कुछ ही देर में उपद्रव
की आग बडडू नगर, नबाब मोहल्ला, नाथूराम मोहल्ले में फैल गई। मथुरा- बरेली
हाइवे के शहरी हिस्से के मुख्य रोड बिलराम गेट, कोतवाली के पास तहसील रोड
क्षेत्र में जमकर पथराव हुआ। इसी दौरान लोगों ने फायरिंग कर दी।
