गुरुवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर्दे पर तो आ गई लेकिन
इस पर मचा घमासान अभी थमता नहीं नजर आ रहा है। फिल्म के खिलाफ अब तक देशभर
में हिंसक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाली श्रीराजपूत करणी सेना ने नया
रुख अख्तियार किया है। करणी सेना ने पद्मावत को बनाने वाले भंसाली की मां
पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।
करणी सेना ने घोषणा की है कि भंसाली की मां पर बनने वाली इस फिल्म का नाम
'लीला की लीला' होगा। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को
संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह खांगरोट ने कहा,
'इस फिल्म का निर्देशन अरविंद व्यास करेंगे और इसकी पटकथा लेखन पर काम शुरू
हो चुका है। अगले 15 दिनों में फिल्म का मुहूर्त होगा और यह फिल्म इसी साल
रिलीज होगी।'
करणी सेना के नेता के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। उन्होंने कहा, 'भंसाली ने हमारी मां पद्मावती का अपमान किया है लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें इस पर गर्व महसूस हो। देश में अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी को है इसलिए उनके पास भी यह अधिकार है।'
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कई राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश) में फिल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी है। इसके अलावा बिहार के भी कई थिअटर्स में फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो सका है।