मंत्री ने जब 10 रूपये की थाली लेकर खाया खाना

0
Translate News:
     फरीदाबाद।। होटल का खाना छोड हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद सिविल अस्पातल में मात्र 10 रूपये की थाली लेकर खाना खाया। एक होटल में बजट पर किये गये सेमिनार से निकले मंत्री विपुल गोयल ने सिविल अस्पताल में चल रहे महाराजा अग्रसेन स्नेहभोज का औचक निरीक्षण किया और वहां 10 रूपये में थाली लेकर खाना खा रहे लोगों के बीच में भोजन खाना खाने लगे, ये देखकर सभी लोग दंग रह गये, लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनके साथ इतना बडा मंत्री दाल चावल खा रहा है और उनसे भी खाने के बारे में पूछ रहा है। एक तरफ जहां नेता किसी योजना की शुरूआत करने के बाद उसे अक्सर भूल ही जाते हैं मगर फरीदाबाद में आज ऐसा देखा गया जो शायद आपने पहले कभी न देखा हो,, हरियाणा में केबिनेट मंत्री विपुल ने आज गरीब और तीमारदार लोगों के बीच में 10 रूपये की थाली लेकर खाना खाया। बता दें कि सिविल अस्पताल में चल रहे महाराजा अग्रसेन स्नेहभोज का शुभारंभ कई महीनों पहले मंत्री विपुल गोयल ने किया था जिसमें अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिये 5 रूपये का नाश्ता और 10 रूपये के खाने की शुरूआत की थी,, इसी भजनालय का निरीक्षण करने के लिये आज मंत्री विपुल गोयल अचानक से सिविल अस्पताल पहुंचे और खाने की गुणवत्ता जांचने के लिये स्वयं खाने की थाली लेकर लोगों के बीच में खाते हुए नजर आये। लोगों के साथ खाना खाने से पहले मंत्री साहब एक होटल में बजट पर आयेजित किये सेमिनार में थे जहां उनके लिये 5 स्टार के स्वादिष्ठ व्यंजन बनवाये गये थे मगर मंत्री गोयल उस भोजन को छोडकर अस्पताल पहुंचे और लोगों के साथ बैठकर खाना खाया।
      इस बारे में मंत्री विपुल गोयल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो अक्सर यहां आते रहते हैं और लोगों को दिये जा रहे सस्ते खाने की जाचं स्वयं भरपेट खाना खाकर चैक करते हैं, वैसा ही आज उन्होंने किया पहले व्यस्थाओं का जायजा लिया और फिर लोगों के बीच में बैठकर लोगों से बात करते हुए और खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछते हुए खाना खाया। वहीं महाराजा अग्रसेन स्नेहभोज का चार्ज संभाल रहे के के पांडे से बात की गई तो उन्होनें बताया कि मंत्री साहब महीने में करीब दो बार जरूर आते हैं लोगों के बीच में खाना खाकर खाना चैक करते हैं और फिर लोगों से भी फीडबैक लेते हैं। लोग भी एक मंत्री को अपने साथ खाना खाते हुए बहुत खुश होते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top