आरएसएस कार्यकर्त्ता ने खुद को आग लगाई, कहा भाई से भाई को लड़वाया जा रहा है

0
Translate News:
    जयपुर/राजस्थान।। जयपुर में एक 45 वर्षीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा दी. वह 100 मीटर तक जलता हुआ भारत माता जयकारे के नारे लगाते हुए दौड़ता रहा. बीच सड़क पर जलते हुए आदमी को भागते देखकर लोग चौंक गए. लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई एसएमएस अस्पताल में ले गए. यहां से उसके परिजन उन्हें दिल्ली ले गए. वे 80% तक झुलसे हैं।
    बताया जा रहा है कि आग लगाने के पहले रघुवीर शरण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली. इसमें उन्होंने लिखा है कि सपने में मैंने भारत माता की वह करुण चीत्कार सुनी देखा कि चारों तरफ गिद्ध मंडरा रहे है। जब हम दूसरों के बहकावे में आ जाते हैं तो चाहे कोई भी हो, उसका स्वयं का विवेक शून्य हो जाता है. भाई से भाई को लड़वा कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं।
    रघुवीर शरण के परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह पांच बजे वे अकेले ही मॉर्निग वॉक के घर से निकले थे तभी आम्रपाली सर्किल के पास खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली इससे पहले उन्होंने घर पर फोन भी किया था पुलिस को दिए बयानों में रघुवीर शरण ने समाज में फैल रही कटुता से परेशान होकर खुद को आग लगाने की बात कही है।
   पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में रघुवीर शरण ने घरेलू परेशानी से परेशान होकर खुद को आग लगाईं. अभी जांच की जा रही है।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top