शादी के बंधन में बंधे आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर

0
Translate News:
    आईएएस टॉपर टीना डाबी और दूसरे नंबर पर रहे अतहर आमिर उल शफी खान शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। टीना और आमिर का शादी समारोह को कश्मीर के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम में आयोजित किया गया था। टीना अपने पेरेंट्स और रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार शाम को पहलगाम पहुंची थीं। इनकी शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में इन्हें बड़ी ही प्रसन्न मुद्रा में देखा जा सकता है। बता दें कि टीना और आमिर पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने अपने प्यार को मीडिया से छुपाया नहीं था और आए दिन इनके साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाती थीं।
      मालूम हो कि टीना डाबी ने यूपीएससी 2015 टॉप किया था और आमिर अतहर दूसरे पोजिशन पर रहे थे। इनकी मुलाकात उसी साल नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के दफ्तर में हुई थी। इसी मुलाकात में ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। अपनी शादी की जानकारी देते हुए टीना ने बताया था कि कुछ लोगों ने जातिगत टिप्पणी भी की, कुछ लोगों ने धर्म को लेकर भी सवाल किए लेकिन उनका मनाना है कि प्रेम करना कोई गुनाह नहीं है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top