बीजेपी विधायक को रेप केस में गृह विभाग ने दी क्लीनचिट!

0
Translate News:
    उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को क्लीन चिट दे दी है. गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार मजिस्ट्रेटी बयान में पीड़िता ने विधायक पर रेप का आरोप नहीं लगाया है. पीड़िता ने विधायक पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्ज़ी दी है. उत्तर प्रदेश के सचिव गृह के अनुसार मामले में अब गृह विभाग कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगा.
  सचिव गृह के अनुसार पहले एफआईआर में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम नहीं है. पीड़िता की तरफ से जो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है, उसमें विधायक का नाम लिया गया है. उन्होंने कहा​ कि मामले में पुलिस काउंटर दाखिल करेगी. मामले की अगली तारीख 12 अप्रैल को है.
     बता दें उन्नाव की एक लड़की द्वारा सीएम आवास के सामने आत्महत्या का प्रयास किया गया और ​बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाया है. रविवार को सामने आए इस मामले के चौबीस घंटे के अंदर पीड़िता के पिता की उन्नाव जेल में मौत से सियासी भूचाल आ गया है. मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीधे सीएम योगी से नैतिक आधार पर इस्तीफा मांग लिया है. वहीं अन्य दल भी बीजेपी पर हमलावर है. उधर खुद सीएम योगी मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कह रहे हैं. सीएम के अनुसार जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. इस पूरे मामले की जांच विशेष तौर पर एडीजी स्तर के अफसर कर रहे हैं.


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top