Headline
Loading latest headlines...

21 बच्चों की मां बन चुकी है ये महिला, हुई फिर गर्भवती

0
Translate Post:
    ब्रिटेन में 21 बच्चों की मां बन चुकी एक महिला फिर से गर्भवती है। अब वह 22वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं। महिला का नाम सू रैडफोर्ड (44) है। जबकि उनके पति का नाम (48) नोएल है। सू बिट्रेन में सुपरमॉम के रूप में भी चर्चित हैं।
   जबकि इनके परिवार को बिट्रेन का सबसे बड़ा परिवार समझा जाता है। आपको बता दें कि रैडफोर्ड का परिवार ब्रिटेन के मोरेकैम्बे में रहता है। सू ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी एक यूट्यूब वीडियो में दी है।
   पिछली बार सू ने 2018 में आखिरी बच्चे को जन्म दिया था। सू ने बताया कि वह 15 हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार वे लड़के को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बार उन्हें बेटा होता है तो उनके बच्चों में 11 लड़के और 11 लड़कियां होंगी।
    अब आप सोच रहे होंगे कि इतने बड़े परिवार का खर्च कैसे चलता है तो बता दें कि ब्रिटेन के सबसे बड़े परिवार का खर्चा पारिवारिक बेकरी बिजनेस से चलता है। 10 कमरों के घर में सभी लोग रहते हैं। 9वें बच्चे की प्रेग्नेंसी के बाद नोएल ने नसबंदी करा ली थी, लेकिन बाद में और बच्चों की चाहत में उन्होंने दोबारा सर्जरी कराई।
    पिछले साल नवंबर में कपल को एक बेटी हुई थी। सबसे बड़े बच्चे क्रिस और सोफी परिवार से अलग रहने लगे हैं, लेकिन बाकी बच्चे एक साथ ही रहते हैं। सू और नोएल ग्रैंडपैरेंट्स भी बन चुके हैं। सोफी तीन बच्चों की मां है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)