पत्रकार को, मुंह बांधकर बदमाशों ने जमकर पीटा, 6 लोगों पर मामला दर्ज

0
Translate News:
  भिण्ड/मध्यप्रदेश।। लहार थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पत्रकार रिपु दमन सिंह राजावत को कुछ गुंडों-बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट कर दी। जिसके बाद आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पत्रकार को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं। 
      क्षेत्र के सब्जी मण्डी से पत्रकार रिपु दमन सिंह सब्जी लेने जा रहे थे, इसी दौरान एक गली में दो बाइक पर सवार होकर आए लाठी-डंडों से लैस गुंडों ने उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों की पहचान न हो सके, इसके लिए सभी आरोपी चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। पीडि़त पत्रकार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने एक ज्ञात और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्रकार रिपु दमन सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उनकी राजनीतिक भूमिका तलाशने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद मामला सामने आया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top