जब बीजेपी सांसद ने ही आईएएस को दे डाली जिंदा गाड़ देने की धमकी

0
Translate News:
   रीवा/मध्यप्रदेश।। रीवा से दो बार के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विवादित बयान दिया है। भरी सभा में सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक आईएएस अधिकारी को जिंदा गाड़ देने की धमकी दे दी। जनार्दन मिश्रा ने पहले रीवा के निगम आयुक्त सभाजीत यादव पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और फिर लोगों से कहा कि अगर वो आए तो उनके आने की खबर सांसद को दे दी जाए। जनार्दन मिश्रा ने कहा कि वो कुदाल लेकर आएंगे और जमीन खोद कर सभाजीत यादव को उसमें जिंदा गाड़ देंगे। 
    बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने खुले मंच में धमकी देते हुए कहा कि मैं नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव को जिंदा दफना दूंगा। अगर मैं समय पर ना पहुंच सकूं तो ये काम आप सब करना। सांसद ने कहा कि सब लोग कुदाल और कुल्हाड़ी घर में नुकीली करके रखवा लो, जब निगम आयुक्त पैसे मांगने आए तो गड्ढा खोदकर उसी में डाल देना। इतना ही सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा की दफनाने के बाद मुझे सूचना देना और अगर तुम लोगों को डर लगे तो कब्र पर मेरा नाम दफ्ती में लिखकर छोड़ देना। इससे देश में नाम होगा कि एक सांसद है जिसने रीवा में आयुक्त को दफनाया है। सरपंच से संसद का सफर तय करने वाले सांसद जनार्दन कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top