गांधी जयंती पर सफाई के नाम सिर्फ नौटंकी और राजनीति

0
Translate News:
   सिंगरौली/मध्यप्रदेश।। 2 अक्टूबर के दिन सभी राजनीतिक पार्टियां महात्मा गांधी के नाम पर उनके किए गए कार्यों के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों में होड़ मची हुई है कि कौन सबसे आगे निकलता है।
    इस होड से अछूता मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में खुटार मंडल भी नहीं रहा है खुटार मंडल में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता सवेरे सवेरे नहा धोकर हाथ में झाड़ू लेकर खुटार बाजार में झाड़ू लगाने निकले और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता घंटों मेहनत करके बाजार में सफाई करते हुए फोटो खिंचवाई और वाहवाही लूटी।
    लेकिन खुटार बाजार की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहती है, बाजार में कचरे का अंबार लगा हुआ है।जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हुए हैं। नालियों में पानी भरा हुआ है और बजबजा रहा है नालियाँ कीडो से लबालब है,और गंदगी से लोगों का जीना हराम हो रहा है।
   स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। खुटार में सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। खुटार मेन रोड की ली गयी तस्वीर यही दिखाती है कि स्थानीय जन प्रतिनिधि सफाई का काम किस तरह से करवा रहे है।
   स्वच्छ भारत अभियान' के लिए पीएम मोदी को बिल गेट्स के द्वारा 'ग्लोबल गोलकीपर्स अवार्ड' भी ले चुके है।लेकिन जब ऐसी तस्वीरे सामने आयेंगी तो क्या होगा, यह एक सवालियां निशान खड़ा करता है?

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top