धूम-धाम से निकली राम जी की बारात, मुस्लिम ने किया फूलो से स्वागत

0
Translate News:
बहेड़ी में पिछले 160 वर्षों से चला आ रहा है ये सिलसिला
   बरेली।। दरअसल बहेड़ी में विजयदशमी की अवसर पर रामलीला मैदान में 160 वर्ष पुराना मेला लगता है जिसकी नीव तत्कालीन तहसीलदार प्यारे लाल ने रखी थी। जिसके चलते आज राम सीता के विवाह के मौके पर नगर में राम बारात का जुलूस निकाला गया। जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकली। महिलाओं ने राम सीता की जोड़ी की आरती भी उतारी।
   राम बारात का जुलूस रामलीला मैदान से शुरू हो कर नैनीताल रोड पर होता हुआ तहसील परिसर में तहसीलदार के आवास पर पहुंचा जहां राम बारात का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद पंजाबी कालोनी होता हुआ नारायण नगला रोड व होली चौराहा से माथुर रोड होता हुआ वापस। रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुआ।
   इस दौरान बहेड़ी की एकता की मिसाल कायम करते हुए। हिंदुओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भी रामबारात के जुलूस का स्वागत किया। वही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सी ओ बहेड़ी के नेतृत्व में कई थानों के फ़ोर्स के साथ जुलूस की व्यवस्था को अच्छी तरह से सम्भाला।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top