पूर्व मंत्री से की थी लव मैरिज, नाराज भाई ने बेरहमी से की हत्या

0
Translate News:
    लखनऊ/उत्तर प्रदेश।। उत्तर प्रदेश के मेरठ से ऐसा मामला पता चला है जिसे सुनकर आपके कान सुन्न पड़ जायेंगे। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भाई ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। समाजवादी सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहे युवक से लव मैरिज करने से गुस्से में आकर आरोपित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 
   सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है।
    लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी राहिल पुत्री मोहम्मद सईद ने नर्सिंग का कोर्स किया हुआ था। पांच वर्ष पहले राहिल की शादी खुर्शीद निवासी अलीगढ़ के साथ हुई थी। दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है। बताया जाता है कि अनबन के बाद चार साल पहले राहिल अपने शौहर खुर्शीद को छोड़कर अपने बेटे के साथ लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ही रह रही थी।
    यहां पर कुछ दिन पूर्व उसने एक नर्सिंग होम भी खोल लिया था। जानकारी के मुताबिक पहले पति से अनबन के बाद से राहिल के सपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फारुख हसन निवासी पांचली के साथ प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पूर्व फारुख हसन के सुसराल वालों ने दोनों को एक साथ देख लिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी।
   11 सितंबर को फारुख हसन और राहिल ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से दोनों मेरठ में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व राहिल जहां का भाई राहत उसके घर पहुंचा और उसे मायके चलने के लिए राजी कर लिया।
    राहिल बुधवार रात को अपने मायके में ही थी। आरोप है कि इसी दौरान भाई राहत उसके लिए लस्सी लेकर आया। उसने राहिल की लस्सी में नशे की गोलियां मिला दीं। इसके बाद राहिल के हाथ पैर बांधे और गुरुवार सुबह तीन बजे धारदार हथियार से बहन राहिल का गला रेत डाला।
    वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाई ने अपनी मां फरंगेज को जगाया और कहा कि उठकर देख लो राहिल की तबीयत ठीक नहीं है। मां ने उठकर देखा तो राहिल चारपाई पर लहुलूहान पड़ी हुई थी। घटना से घर में कोहराम मच गया। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर थाना लिसाड़ी गेट नजीर अली खान के अनुसार मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि आरोपित की तलाश जारी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top