जब हैकर्स ने हाइवे की होर्डिंग को हैक कर चला दिया पॉर्न वीडियो

0
Translate News:
Image result for hacked play porn video on hoardings in america   साइबर क्राइम से पूरी दुनिया परेशान है। हैकर्स कब किसको चूना लगा दे मालूम नहीं। दिन-प्रतिदिन टेक्नोलॉजी एडवांस होती जा रही है लेकिन हैकर्स को रोकने में यह नाकाम साबित हो रही है। हैकर्स के कारनामें की एक बानगी अमेरिका नहीं दिखी।
     अमेरिका में हैकर्स ने एक हाइवे पर लगे डिजिटल बिलबोर्ड (होर्डिंग) को हैक कर उस पर 20 मिनट तक पॉर्न वीडियो चला दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही हैकर्स ने बिलबोर्ड के कंट्रोल रूम को हैक कर लिया था ताकि वे ड्राइवर्स का ध्यान भटकाने के लिए पॉर्न क्लिप प्ले कर सकें।
    यह घटना अमेरिका के मिशिगन में हुई। यहां के ऑबर्न हिल्स इलाके के हाइवे पर लगे बिलबोर्ड को हैकर्स ने अपना निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक हैकर्स उस बिल्डिंग में घुस गए जहां से बिलबोर्ड पर प्ले होने वाले कॉन्टेंट को कंट्रोल किया जाता है। इन हैकर्स ने बड़ी चालाकी से वहां के कंप्यूटर्स को हैक कर पॉर्न विडियो को बिलबोर्ड पर प्ले किया।
   यह पॉर्न वीडियो रात 11 बजे के करीब प्ले किया गया। 20 मिनट तक इस पॉर्न क्लिप के चलने के बाद बिलबोर्ड ऑपरेट करने वाली कंपनी ट्रिपल कम्यूनिकेशन्स ने इसे हटाया। इस दौरान इस हाइवे से गुजर रहे ड्राइवर्स ने इस पॉर्न क्लिप को देखा और इस घटना को ट्विटर पर शेयर किया।
     बिलबोर्ड पर ऐसी क्लिप प्ले होता देख जहां कुछ लोगों को हंसी आ रही थी तो वहीं कुछ लोग चौंक गए। हालांकि, इसमें राहत की बात यह रही कि पॉर्न क्लिप देखने के दौरान किसी गाड़ी का ऐक्सिडेंट नहीं हुआ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top