तो इस बात से हो जाएगा साबित कि मक्का में है शिवलिंग!

0
Translate News:
   कुछ किताबों से यह जानकारी मिलती है कि मक्का में बहुत वर्षों पहले बड़ी-बड़ी मूर्तियों को अल्लाह मानकर उनकी पूजा की जाती थी।
    मक्का शहर दुनिया के बहुत प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यह सऊदी अरब में स्थित है। मक्का शहर पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए आस्था का केंद्र है। मक्का में स्थित काबा की तरफ ही मुंह करके ही सारी दुनिया के मुसलमान नमाज पढ़ते हैं। यहां पर ही हजरत पैगंबर की दरगाह मौजूद है। हर साल करोड़ों लोग पूरी दुनिया से मक्का शहर में हज करने के लिए जाते हैं।
   आपने भी कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि काबा में शिवलिंग स्थित है, और पूरी दुनिया के मुसलमान हर साल शिवलिंग की उपासना करने के लिए मक्का शहरजाते हैं। बहुत सारे लोग यह दावा करते हैं कि शिवलिंग मक्का में ही मौजूद है और उसी की उपासना की जाती है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मक्का में कोई शिवलिंग मौजूद नहीं है बल्कि यह एक गलत जानकारी फैलाई जा रही है।
   कुछ किताबों से यह जानकारी मिलती है कि मक्का में बहुत वर्षों पहले बड़ी-बड़ी मूर्तियों को अल्लाह मानकर उनकी पूजा की जाती थी। इस्लाम धर्म के अस्तित्व में आने के बाद काबा के चारों तरफ मस्जिद ए हरम का निर्माण हुआ और इन मूर्तियों को वहां से निकाल दिया गया। इसलिए अब मक्का या मदीना में किसी भी तरह की मूर्ति मौजूद नहीं। इससे यह पता चलता है कि यह जानकारी बिल्कुल गलत है कि मक्का में शिवलिंग मौजूद है और मुस्लिम लोग उसकी उपासना करते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top