ये कैसी रामलीला, फिल्मी गानों पर बार बालाओं का चल रहा अश्लील डांस

0
Translate News:
   संभल।। नवरात्र शुरू होने के साथ ही जहां शहर भर में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है, वहीं कुछ रामलीला ऐसी भी हैं जहां भक्ति के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है। ऐसा ही मामला शहर में हो रही एक रामलीला में सामने आया है। जहां रामायण की चौपाई के बजाय फिल्मी गानों पर बालाओं ने अश्लील डांस पेश किया।  
   बता दें कि रामलीला मंचन में कलाकारों द्वारा अभिनय के द्वारा रामायण के कुछ प्रसंगों को जीवंत किया जाता है। लेकिन अब हाइटेक होती रामलीला भक्ति और संस्कृति के बजाय केवल मनोरंजन का साधन मात्र बनकर रह गई है। आयोजक भी अब संस्कृति से ज्यादा फूहड़ता को तरजीह दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया कोतवाली बहजोई के नया बाजार इलाके में। जहां रामलीला कमेटी द्वारा करवाई जा रही रामलीला में रामायण प्रसंग के बजाय फिल्मी गानों पर अश्लील डांस का आयोजन किया जा रहा है। यहां महिलाओं बच्चों और बूढ़ों के सामने जो रामलीला चल रही है वहां रामायण के किरदारों के साथ साथ बीच बीच में फिल्मी गानों का तड़का भी लगाया जा रहा है।
   मंच के पीछे लाउडस्पीकर पर तड़कते भड़कते फिल्मी गानें चलते हैं तो मंच पर नृतकियां उन गानों पर ठुमके लगाकर लोगों का मनोरंजन करती हैं। डांस भी अश्लीलता की हद तक फूहड़ जिसे देखकर परिवार के साथ बैठे लोग भी शर्मा जाएं। ऐसी रामलीला के आयोजन से सवाल खड़ा हो गया है कि अगर रामलीला में ये सब ही दिखाना है तो फिर लोगों को वहां जाने की क्या जरूरत है ये सब तो मेलों और स्टार नाइट आदि में सालभर चलता ही रहता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top