मुख्यमंत्री के पालतू कुत्ते की मौत, दो डॉक्टर नप गये

0
Translate News:
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बंगले में रहने वाले पालतू कुत्ते की मौत के बाद एफआईआर 
हैदराबाद की बंजारा हिल्स पुलिस अब आरोपी पशु डॉक्टरों के खिलाफ जांच कर रही है 
कुत्ते की मौत में लापरवाही के आरोप साबित होने पर 5 साल तक की जेल हो सकती है
    हैदराबाद।। तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आधिकारिक बंगले में रहने वाले एक पालतू कुत्‍ते हस्की की बीमारी के बाद मौत हो गई। कुत्ते की मौत के बाद पुलिस ने पशु चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बंजारा हिल्स पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपों के सही पाए जाने पर डॉक्टरों को 5 साल तक की जेल हो सकती है।
    बताया जा रहा है कि पुलिस ने एनिमल केयर क्लिनिक के डॉक्टर लक्ष्मी और डॉक्टर रंजीत पर आईपीसी की धारा 429 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की है। 11 महीने का पालतू कुत्ता हस्‍की बुधवार शाम तक अच्‍छे से था। शाम के बाद अचानक हस्की बीमार पड़ गया। सीएम के बंगले के कर्मचारियों ने हस्की के बीमार होने की सूचना उसके डॉक्टर रंजीत को दी।
सीएम आवास में 9 पालतू कुत्ते
    डॉक्टर रंजीत ने अपनी जांच में पाया कि हस्‍की को 101 डिग्री बुखार है। उन्होंने हस्की को दवा दी और बाद कुत्ते को एनिमल केयर क्लिनिक में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में क्लिनिक में हस्की की मौत हो गई। सीएम आवास में नौ पालतू कुत्ते हैं और आसिफ अली खान उनके केयरटेकर हैं। उधर, इस संबंध में डॉक्टरों से संपर्क नहीं किया जा सका है। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि डॉक्टर लक्ष्मी शहर से बाहर हैं और डॉक्टर रंजीत हॉस्पिटल नहीं आए हैं और बात नहीं करना चाहते हैं।
     उधर, विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने सीएम की आलोचना की है और कहा कि हैदराबाद तथा तेलंगाना के अन्य हिस्सों में डेंगू पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता और सांसद ए रेवंथ रेड्डी ने सवाल किया, ‘स्वर्णिम तेलंगाना के लोग प्रगति भवन के कुत्ते की तरह ही महत्व नहीं रखते हैं? कांग्रेस के प्रवक्ता श्रवण दसोजू ने कहा कि क्या लोगों का जीवन पालतू कुत्ते की तरह से महत्‍वपूर्ण नहीं है?'

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top