लोगो को जाल में फ़साने के लिए मां रचती थी साजिश, बेटी बनाती थी संबंध

0
Translate News:
   पटियाला/पंजाब।। देश में हनी ट्रैप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के बाद अब पंजाब के पटियाला में भी हनीट्रैप में फंसा कर ब्‍लैकमेेलिंग करने के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ये खेल मां- बेटी की जोड़ी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चला रही थी।
   46 साल की मां सड़क पर बहाना बनाकर वाहन चालकों से लिफ्ट लेती थी और चाय पिलाने के बहाने घर में ले जाती थी। वहां उसकी बेटी और उसकी पड़ोसी युवती ऐसे लोगों से शारीरिक संबंध बनाकर हनीट्रैप में फंसाती थी। पुलिस ने मां- बेटी व एक अन्य युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
    पुलिस के अनुसार पातड़ां थाना इलाके में 46 साल की महिला सड़क पर पैदल लंगड़ा कर चलती थी। इस नाटक के जरिए वह वाहन से जा रहे लोगों से लिफ्ट मांगती थी। इसके बाद इन्हें घर ले जाकर चाय पीने को कहती थी। इसी दौरान घर पर मौजूद उसकी बेटी व उसकी सहेली उस व्‍यक्ति को बहलाकर शारीरिक संबंध बनाती थीं।
    फिर उसके दस्तावेज, पर्स और मोबाइल रखने के बाद ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूल करती थीं। पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर को कंबाइन का काम करने वाला बलदेव सिंह इसी इलाके से गुजर रहा था। उससे भी महिला ने लिफ्ट मांगी। इसके बाद घर पहुंचने पर चाय पीने की बात कह कर घर में ले गई।
   बलदेव सिंह भी थका होने के कारण रुक गया। यहां पर इन लोगों ने बेटी को संबंध बनाने के लिए आगे कर दिया। इसके बाद बलदेव का मोबाइल, आधार कार्ड व एक हजार रुपए छीन लिए। फिर पचास हजार रुपए और मांगने लगे।
ऐसे हुआ पर्दाफश
   थाना पातड़ां के इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह ने बदनामी होने के डर से 25 हजार रुपए में सौदा तय कर लिया। लेकिन रुपए मिलने के बाद भी महिला और उसकी बेटी ने सामान नहीं लौटाया। घर पहुंचकर बलदेव ने अपने जीजा को सारी बात बताई और फिर थाना पातड़ां पुलिस को शिकायत दी।
   पुलिस ने बलदेव को 10 हजार रुपए लेकर महिला के घर भेजा। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर बलदेव का आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
   थाना पातड़ां के इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि यह घिनौना खेल पिछले कुछ समय से चल रहा था। इस बारे में हरियाणा के कैथल के बलदेव सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इन तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top