अपने वार्ड में सड़कें न बनने से नाराज पार्षद बैठे धरने पर, ठेकेदारों पर लगाये आरोप

0
Translate News:
नगरपालिका शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 13 व 16 के पार्षदों ने नगरपालिका में काम कर रहे ठेकेदारों व नगरपालिका के अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप ।
   शिवपुरी।। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वार्ड क्र. 13 के पार्षद संजय परिहार और वार्ड क्र. 16 के पार्षद लालजीत आदिवासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए लालजीत आदिवासी ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी में काम कर रहे ठेकेदारों एवं नपा के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे वार्ड क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 16 दोनों पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति से हैं जिसके चलते नपा के ठेकेदार एवं अधिकारी अफसर द्वारा उनकी सुनुवाई नहीं होती हैं इन वार्डों में सड़क कीचड से लबालब है जबकी इन सड़कों का टेंडर काफी समय पहले हो चुका है लेकिन अब तक दबंग ठेकेदारों द्वारा इन सड़कों का काम शुरू तक नहीं किया है, वार्ड क्रमांक 13 में 7 टेंडर हो चुके हैं वहीं वार्ड क्रमांक 16 में अब तक सड़क बनाने के लिए 8 टेंडर हुए हैं इन टेंडरों को 3 माह से ज्यादा का समय बीत चुका है जबकि ठेकेदारों द्वारा अब तक काम शुरू नहीं किया गया है हाल स्थिति में वार्ड की सड़कें कीचड़ से भरी हुई है जिससे वार्डवासी इन अव्यबस्था को लेकर पार्षद को ही जिम्मेदार मानते हैं।
   पार्षदों द्वारा नगरपालिका के ठेकेदारों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा हैं पार्षदों का कहना है कि जब तक वार्ड में सड़कों का काम शुरू नहीं होगा तब तक हम अनिश्चितकालीन धरने से नहीं उठेंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top