उपचुनाव : टिकिट न मिलने से नाराज भाजपा नेता ने दिया इस्तिफा

0
Translate News:
    झाबुआ/मध्यप्रदेश।। भाजपा ने झाबुआ उपचुनाव के लिए भानु भूरिया को अपना प्रत्याशी चुना है उनका प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया है। लेकिन चुनाव से पहले भाजपा में भी बगवात शुरू हो गई है आपको बता दे कि टिकट की घोषणा होते ही कल्याणसिंह डामोर ने इस्तीफा दे दिया है जिलाध्यक्ष को दिये इस्तीफे में उन्होंने लगातार हो रही उपेक्षा को कारण बताया है। 
    डामोर ने अपने इस्तीफे में लिखा है उन्होंने इस पार्टी में लंबा समय बिताया लेकिन भाजपा ने उनकी उपेक्षा की है। बता दें कि टिकट के दावेदारों में कल्याणसिंह डामोर भी शामिल थे, लेकिन पार्टी ने भानु भूरिया के नाम का एलान कर सभी दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया डामोर को फग्गनसिंह कुलस्ते, रंजना बघेल एवं गुमानसिंह डामोर के बेहद करीबी माना जाता रहा है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top