बीजेपी विधायक के घर के पास हुआ धमाका, कई मकानों में आई दरारें, शीशे टूटे - Today Time | Digital News Broadcasting | News Today Time | Today Time Group | Breaking Headline News
Headline
Loading latest headlines...

बीजेपी विधायक के घर के पास हुआ धमाका, कई मकानों में आई दरारें, शीशे टूटे

0
Translate Post:
    फर्रुखाबाद।। शहर कोतवाली क्षेत्र में सदर सीट से भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के मकान के पास धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कई मकानों के शीशे टूट गए और दरारें आ गईं। सेनापति मोहल्ले में हुई इस घटना में एक बच्ची घायल हो गई।
धमाके बाद मची अफरातफरी
    नील कंठेश्वर महादेव मंदिर के पास बुधवार सुबह एक तेज धमका हुआ। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके से अवधेश अवस्थी, हरिओम वर्मा, राजीव कुमार वर्मा और विनीत वर्मा के घर में दरार आ गई। कई घरों की खिड़की के शीशे टूट गए।
छह साल की बच्ची घायल
   कांच के कण लगने से अवधेश की भतीजी छह साल की भतीजी श्रेया पाण्डेय चोटिल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ भारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को कूड़े के ढेर में लाल झोला मिला है। माना जा रहा है कि विस्फोटक इसी में रखा हुआ था

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...