मुस्लिम चार शादियां करके ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं और वे आतंकवादी बन जाते हैं - वेदांती

0
Translate News:
  इटावा।। रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने एक और विवादित बयान देकर तहलका मचा दिया है। उन्होंने इस बार कहा है कि कट्टर मुस्लिम चार-चार शादियां करते हैं। फिर जयादा बच्चे पैदा करते हैं और अपनी पत्नियों को तलाक दे देते हैं। बाद में इनके बच्चे आतंकवादी बन जाते हैं। यह बात वेदांती ने एक जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोल रहे थे।
   वेदांती ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों लोगो ने जम्मू-कश्मीर पर उसी तरह विजय प्राप्त की है, जिस तरह त्रेता युग मे भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी।
   वेदांती ने उम्मीद जताई कि 17 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर का निर्णय आ जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में आस्था रखते हैं, जो भी निर्णय आएगा उसका सम्मान करेंगे।
   यहां विजयदशमी पर श्रीराम यात्रा में शामिल होने आए भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने विवादस्पद बयान दिया। कहा कि, एक धर्म विशेष के लोगों की आबादी बढ़ती जा रही है। कट्टर इस्लामिक लोग ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे है तो इससे आतंकवादी ही बनेंगे। इसलिए हमारे प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएंगे। इसके अलावा वेदांती ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर आतंकियों से सांठगांठ के आरोप लगाए।
कांग्रेस, सपा और बसपा पर आतंकियों को समर्थन करना का लगाया आरोप
    सभा में वेदांती ने कहा कि, देश में वर्ग विशेष की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। जिसका परिणाम है कि, देश के भीतर कुछ ऐसे कट्टरवादी इस्लामिक लोग हैं जो एक शादी नहीं चार शादी करते हैं और चार शादी के बाद तलाक देते हैं। तलाक दे करके ऐसे लोग हैं, हमने देखा अयोध्या के बगल टांडा है, जहां एक शख्स जिसने 40 शादी की थी और 107 लड़के पैदा किए थे। एक व्यक्ति 107 बालक पैदा करेगा तो क्या होगा? आतंकवादी ही बनेंगे।
    वेदांती ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर आतंकियों को समर्थन करने के आरोप लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लक्ष्मण से करते हुए कहा कि त्रेतायुग में भगवान राम और लक्ष्मण ने जिस तरह लंका पर विजय प्राप्त की थी, उसी तरह कलयुग के राम और लक्ष्मण (मोदी और अमित शाह) ने जम्मू कश्मीर पर विजय प्राप्त कर लिया है। 70 वर्षो तक देश के गद्दार कांग्रेसी नेता जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को पालते रहे थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top