जब प्रेमिका के घर पकड़ा गया प्रेमी तो काजी को बुलाकर करा दिया दोनों का निकाह

0
Translate News:
   शामली।। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब प्रेमी युगल को समाज के सामने उसके परिजन स्वीकार कर लें। लेकिन शामली के गढी पुख्ता गांव में ग्रामीणों ने ऐसा करके एक मिसाल पेश की। बता दें कि गढ़ीपुख्ता गांव में युवती से चल रहे प्रेम—प्रसंग के चलते युवक उसके घर पहुंच गया। जागने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। परिजनों ने युवक से न तो मारपीट की और न उससे कोई बात की। युवक को रात भर एक कमरे में बंद रखा।
    इसके बाद सुबह युवती के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों को एकत्र ​कर कमरे का दरवाजा खोलकर उसको बाहर निकाला। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की पंचायत में यह बात रखी गई कि अब आगे करना क्या है। इस पर सभी ग्रामीणों ने एकराय होकर यह फैलस किया कि इस प्रेमी युगल का निकाह करवा दिया जाए। पंचायत में ही काजी को बुलाया गया और प्रेमी युगल का निकाह कराया गया।
     क्षेत्र के मोहल्ला कश्यपपुरी निवासी एक युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक मौका पाकर युवती के घर में घुस आया, लेकिन देर रात जाग होने पर परिजनों ने युवक को दबोच लिया। सवेरा होने पर युवक के परिजनों को बुलाया गया। यहां गणमान्य लोगों ने दोनों के निकाह कराने की सलाह दी। काफी प्रयास के बाद भी जब दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी तो लड़की पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद युवक पक्ष बैकफुट पर आ गया और निकाह के लिए तैयार हो गया।
    उधर गांव में पंचायत बैठी ही थी। पंचायत में पहुंचे दोनों पक्षों समझौता हो गया और उसी पंचायत में काजी को बुलाकर दोनों का निकाह करवा दिया गया। शाम केा देानों पक्षों ने मिलजुलकर पूरे गांव और रिश्तेदारों की दावत कर दी। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने गांववासियों के साथ ही दोनों परिवार के लोगों की भी तारीफ की है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top