पति के दुर्घटना की खबर देकर, धोखे से महिला के साथ किया दुष्कर्म

0
Translate News:
   मेरठ।। खरखौदा क्षेत्र में कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पीछे एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना देकर महिला को आरोपी युवक बुलाकर ले गया। खतरा भांपकर महिला बाइक से कूद गई। इसमें उसके दोनों पैरों में चोटें आई। इसके बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार रात नौचंदी थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
     ढबाईनगर निवासी महिला के अनुसार उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। ऐसे में वह अपने मायके ढबाईनगर में रह रही है। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसके पति का दोस्त घर आया और पति के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी दी। इसके बाद वह घबरा गई। उसने अपने घर से बिना किसी को साथ लिए युवक के साथ चल दी। युवक इस बहाने से महिला को घर से बुलाकर बाइक पर ले गया। महिला ने बताया कि कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पीछे उसने खतरे को भांप लिया और चलती बाइक से कूद पड़ी। इसमें उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। उधर से आ रहे मैजिक वाहन चालक ने पीड़ित महिला को ढबाईनगर तक छोड़ा।
     सुबह महिला ने परिजनों को जानकारी दी। रात में परिजन नौचंदी थाने पर पहुंचे और युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। वहीं आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष तपेश्वर सागर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top