डीजे की धुन पर नाच रहे थे दुल्हे के माता-पिता, मजिस्ट्रेट ने लगा दिया 50 हजार का जुर्माना

0
Translate News:
   नोएडा।। डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे दुल्हे के माता-पिता। बारात के आगे जमकर हो रही थी आतिशबाजी। कुल मिलाकर शादी के जश्न में डूबे थे सभी लोग। इतने में नगर मजिस्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने प्रदूषण और तेज आवाज में डीजे बजाने पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया। सिर्फ जुर्माना ही नहीं थाने में एफआईआर भी करवा दी गई।
    जिले में वायु प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन इस समय काफी सख्त है। डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट नोएडा की बड़ी कार्रवाई दो विवाह कार्यक्रमों में डीजे बजाए जाने एवं पटाखे छोड़ने पर मुकदमा कराया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए दो विवाह स्थल कार्यक्रमों पर डीजे बजाए जाने एवं पटाखे छोड़कर वायु प्रदूषण फैलाने पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा याकूबपुर में विवाह कार्यक्रम में पटाखे छोड़ने एवं डीजे बजाए जाने पर मैरिज हॉल के प्रबंधक एवं दूल्हे के पिता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं इस प्रकरण में 50 हजार का जुर्माना लगाया है।
    दूसरा प्रकरण इलाबास थाना फेस 2 शादी विवाह के अवसर पर डीजे बजाए जाने एवं पटाखे छोड़ने पर मैरिज हॉल के प्रबंधक के विरूद्घ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों घटनाओं में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार ऐसी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी भी विवाह शादी स्थल पर डीजे बजाया गया या पटाखे छोड़े गए और वायु प्रदूषण किया गया तो उनके विरूद्ध भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top