लव जिहाद! खालिद ने अमन बनकर लड़की को फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Headline News
Loading...

Ads Area

लव जिहाद! खालिद ने अमन बनकर लड़की को फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    बरेली।। योगी सरकार भी लव जिहाद जैसी गंभीर समस्या से प्रदेश की नैया पार नहीं लगा सकी। इसका उदाहरण है यूपी के बरेली का एक ताजा मामला। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर दलित लड़की को अपने प्रेमजाल में फसाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
ये है मामला
      मामला बारादरी के संजयनगर का है, यहां की निवासी एक लड़की ब्यूटी पार्लर में काम करती है और रोजाना ऑटो से आया जाया करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई जिसने अपना नाम अमन बताया। अमन ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फसाया। अमन हाथ मे कलावा और कड़ा पहनता था और एक बार किशोरी के साथ मंदिर भी गया। इसके बाद उसने लड़की को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। किशोरी को एक दिन जब उसके दोस्त से पता चला कि वो अमन नही बल्कि खालिद है तो इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद किशोरी ने खालिद से इस संबंध में बातचीत की तो उसने किशोरी की अश्लील क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पुलिस कार्रवाई में हुई देरी
     घटना की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोग पीड़ित किशोरी को बारादरी थाने लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने एफआईआर लिखने में आनाकानी की तो नेताओ की पुलिस से कहासुनी भी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 363, 323, पास्को और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपी की होने वाली थी शादी
    पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया कि उसकी कुछ दिनों बाद को शादी होने वाली है इसीलिए वह चाहती है कि वधू भी आरोपी को पहले अच्छी तरह समझ ले। कही ऐसा न हो कि जैसे उसने मेरी जिंदगी बर्बाद की और किसी की भी न हो जाए।
मुस्लिम लड़के कलावा बांधकर घूमते हैं
    वहीं हिंदू नेता शोभित का कहना है कि मुस्लिम लड़के हाथों में कलावा बांधकर कॉलेजों के आस पास घूमते हैं और हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फसाकर लव जिहाद करते हैं। उनका कहना है कि इस तरह के बरेली में कई मामले सामने आ चुके हैं। इसीलिए पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटे।
   एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर रही है, साथ ही फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments