लाचार पिता की सोशल मीडिया पर गुहार, ‘मेरी मासूम बेटी को लव जिहाद से बचाओ
Headline News
Loading...

Ads Area

लाचार पिता की सोशल मीडिया पर गुहार, ‘मेरी मासूम बेटी को लव जिहाद से बचाओ

जाल में फंस गई है, मेरी मदद करें’
    मेरठ।। मैं एक 18 वर्षीय बेटी का लाचार पिता हूं, मेरी मासूम बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसा लिया गया है। न जाने मेरी बेटी किस हाल में होगी। कुछ ऐसा ही कपिल गुप्ता ने ट्वीटर पर ट्वीट किया है। कपिल गुप्ता उस किशोरी के पिता हैं जो अपने घर से बीती 8 नवंबर से लापता है। लाचार बाप द्वारा बेटी की बरामदगी के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। ट्वीट पर पीडित को अच्छा रिस्पांस भी मिला है। कपिल के इस ट्वीट को दिल्ली और यूपी पुलिस ने जहां रिस्पांस दिया है। वहीं इस पर अब तक 2400 लोग रिट्वीट कर चुके हैं।
    बता दे कि कंकरखेड़ा के नंगलाताशी गांव से बीती 8 नवंबर को लापता किशोरी लापता हुई थी। पुलिस ने आरोपी लड़के के कई परिचितों को पूछताछ के लिए उठाया था। किशोरी अपने प्रेमी के पास दुबई पहुंच गई। बता दे कि किशोरी अपनी मां के स्थान पर एक स्कूल में शिक्षिका थी। बेटी के गायब हो जाने के बाद पिता का दर्द सोशल मीडिया के अलावा ट्वीटर पर छलका है।
     पाकिस्तानी नदीम के प्रेमजाल में फंसकर दुबई पहुंची शिक्षिका के पिता ने ट्वीटर पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने पीएमओ और गृह मंत्रालय को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, शिक्षिका के दुबई पहुंचने की पुष्टि होते ही मेरठ पुलिस ने मामला प्रेम-प्रसंग और विदेश का बताकर हथियार डाल दिए हैं।
     कंकरखेड़ा क्षेत्र से आठ नवंबर को शिक्षिका लापता हुई थी। 48 घंटे बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। वह दुबई के होटल में जॉब करने वाले नदीम के संपर्क में फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये थी। नदीम पाकिस्तान का रहने वाला बताया गया है। फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) नई दिल्ली से आई रिपोर्ट में शिक्षिका के आठ नवंबर को ही दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिये दुबई जाने की पुष्टि हुई।
     सोमवार को शिक्षिका के पिता ने ट्वीटर पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि मैं एक 18 वर्षीय बेटी का लाचार पिता हूं। मेरी मासूम बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया गया है। वह लड़का पाकिस्तान से है जो मेरी बेटी से पिछले कुछ समय से बात कर रहा था। वह मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर दुबई ले गया है। न जाने मेरी बेटी किस हाल में होगी.। पीड़ित पिता ने पीएमओ और गृह मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। वहीं कुछ लोगों ने इस मुहिम में पीडित पिता का साथ देने की बात कही है। दिल्ली पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क करने की बात कहीं है। वहीं यूपी पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments