जब विधान सभा में लगे अल्लाहो अकबर के नारे, सीएम के सामने ही हुई ओवैसी की जय जयकार

0
Translate News:
   पटना।। उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों ने जब सीएम नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी की मौदूजगी में शपथ ली थी तब शपथ समारोह के दौरान बिहार विधान सभा में एक नया वाक्या देखने के मिला था.
   जैसे ही किशनगंज से एआईएमआईएम विधायक कमरूल हौदा शपथ लेने आगे बढ़े विधान सभा में अल्लाहो अकबर के नारे लगने शुरू हो गए थे. इसके साथ ही विधान सभा के अंदर एआईएमआईएम के समर्थकों ने ओवैसी जिंदाबाद के भी नारे लगाए थे.
    हालांकि शपथ लेने के बाद एआईएमआईएम विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम हिन्दूस्तानी हैं इसलिए हमें वंदे मातरम कहने में कोई गुरेज नहीं है. इसके साथ ही हौदा ने यह दावा भी किया की आगामी विधान सभा चुनाव में हमारी पार्टी 20 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. 
NRC का पुरजोर विरोध
   एआईएमआईएम विधायक कमरुल हौदा ने एनआरसी पर साफ तौर पर कहा था कि अगर सीमांचल में एनआरसी लागू होगा तो हमारी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी और इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top