कांग्रेस महिला नेता ने अपनी पार्टी के नेता पर लगाया यौन शोषण और पैसे हड़पने का आरोप

0
Translate News:
एसएसपी को दिया आवेदन 
    कांग्रेस पार्टी के नेताओ के कामुक  और वासनामय समाचार आए दिन हमें देखने और सुनने को मिलते है वैसे कांग्रेस को लेकर इस तरह की शर्मनाक घटनाए अब कोई नई बात भी नहीं रही है, कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी की इस परम्परा को जारी रखते हुए हाल ही में एक और शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है जी हां कांग्रेस पार्टी की एक महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के एक नेता के उपर यौन शोषण और उसके पैसे हड़प लिए जाने का आरोप लगाया है। महिला नेता ने इस बावत एसएसपी को आवेदन दिया है। मामला मध्य-प्रदेश का है। 
     घटना के संबंध में बताया गया है कि मध्य-प्रदेश के दतिया में एक महिला नेता ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरेश झा पर यौनशोषण (sexual exploitation) और 17 लाख रुपए हड़पने की पुलिस से शिकायत की है। एसएसपी को दिए आवेदन में महिला नेता ने कहा है कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरेश झा उसके पति के दोस्त थे। पति की मौत के बाद उनका उसके घर आना-जाना बढ़ गया थी। उसी दौरान सुरेश झा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इतना ही नहीं जमीन देने के नाम पर उससे 17 लाख रुपए ले लिए। सुरेश झा ने बाद मेंउस महिला नेता को 10 लाख रुपए का चेक दिया जो बाउंस हो गया। 
    महिला नेता का कहना है कि अब जब वह रुपए मांगती है तो उसे सुरेश झा तरह- तरह की धमकियां देते हैं। पीड़ित महिला नेता का कहना है कि इस संबंध में वह पुलिस से कई बार पहले भी शिकायत कर चुकी है। उसने जिले में ही नहीं ग्वालियर और भोपाल में भी इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है। 
    वहीं इस मामले में एसएसपी ने बताया कि महिला नेता की ओर से आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top