कोरोना से बचना है तो अपनाएं ये 5 तरीके, इम्युनिटी रहेगी स्ट्रॉग कोरोना रहेगा दूर

0
Translate News:
   चीन के वुहान शहर से फैलने वाले कोरोना नाम के दानव का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों के मौत के आंकड़ों ने दुनियाभर में दहशत का माहौल बना दिया है। इतना ही नहीं WHO ने तो कोरोना को महामारी तक घोषित कर दिया है। ऐसे में सरकार लोगों को इस वायरस से बचे रहने के लिए कभी ढंग से हाथ धोने की सलाह दे रही है तो कभी चेहरे पर मास्क लगाने की। डॉक्टरों की मानें तो बीमारियों से बचे रहने में व्यक्ति की इम्युनिटी अहम रोल अदा करती है। कोरोना से जुड़े मामलों में भी यह देखा जा रहा है कि बूढ़ें और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को यह वायरस ज्यादा अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 चीजें जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर आपको रोगों से घिरने से बचाती है।
1-नियमित व्यायाम-
नियमित व्यायाम करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ रक्तचाप और व्यक्ति का वजन भी नियंत्रित रहता है। इतना ही नहीं नियमित व्यायाम करने से व्यक्ति की इम्युनिटी में भी सुधार होता है।
2- तनाव कम लें-
आपको यह बात जानकर हैरानी हो सकती है कि तनाव अधिक लेने वाले लोगों की इम्युनिटी प्रभावित होती है। जी हां, तनाव से प्रतिरक्षा प्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे श्वसन संबंधी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय, पेनसिल्वेनिया द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, जो प्रतिभागी अधिक तनाव लेते हैं उन्हें सर्दी लगने की अधिक संभावना रहती है। इस अध्ययन में इस बात का भी पता चला कि तनाव लेने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है।
3- अच्छी नींद-
शोध में पता चला है कि अच्छी नींद नहीं लेने की वजह से व्यक्ति की इम्युनिटी प्रभावित होती है। जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ ट्यूबिंगन की एक टीम द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि रात की अच्छी नींद व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकती है।
4-शराब –
वैज्ञानिकों ने पाया है कि जो लोग शराब के अधिक सेवन करते हैं उन्हें श्वसन संबंधी बीमारियां और निमोनिया होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। एल्कोहल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि शराब अधिक पीने से व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित होती है। जिसकी वजह से व्यक्ति के शरीर में संक्रमण से बचाव करने की क्षमता कम हो जाती है।
5-उचित आहार –
इम्युनिटी बढ़ाने वाले आहार में अदरक, खट्टे फल, हल्दी शामिल हैं। खट्टे फलों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति के शरीर में WBC का उत्पादन बढ़ने के साथ उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी बेहतर होती है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top