पत्नी को कोरोना होने की बात सुन पति ने लगाई फाँसी

0
Translate News:
    गुरुग्राम के आचार्यपुरी क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक व्यक्ति ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइट नोट नहीं मिला है। ऐसे में खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से वह परेशान चल रहा था। 
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आचार्यपुरी निवासी 54 वर्षीय सतबीर सैनी ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। परिजनों ने सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में सामने आया कि मृतक रात को एक बजे घर आया था। सुबह में जाकर देखा। वह पंखे से शव लटका हुआ था। 
पुष्टि होने के बाद था परेशान 
    पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ दिन पहले मृतक की 45 वर्षीय पत्नी को अल्सर का इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही महिला का पति परेशान चल रहा था। महिला को ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
आचार्यपुरी सील 
    महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से आचार्यपुरी को सील कर दिया गया। पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सभी को घरों में रहने का आग्रह किया गया है। संक्रमित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर जांच शुरू कर दी है। 
    निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के नमूने एक निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। महिला को ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। आचार्यपुरी को संक्रमित क्षेत्र में घोषित कर सील कर दिया गया है।” -जसंवत पूनिया, सिविल सर्जन

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top