Translate News:
सामग्री:
स्प्राउटेड हरी मूंग दाल- 2 कप
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून
चाट मसाला- 1 टीस्पून
नींबू का रस- 1 टीस्पून
आलू- 1 (उबला हुआ)
धनिया- 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक- स्वादानुसार
बारीक सेंव- 3 टेबलस्पून
चाट पापड़ी- 6
पानी- 4 कप
विधि:
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोएं।
उसके बाद प्रेशर कुकर में दाल से दोगुना पानी डालकर 3-4 सीटी बजने तक उबालें।
अब एक बाउल में उबले हुए आलू को छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें।
दाल के उबलने के बाद उसे अलग बाउल में निकाल लें।
अब दाल में आलू और सभी मसाले मिलाएं।
उसके बाद नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
तैयार चाट को सर्व करने के लिए अलग-अलग प्लेट में निकालें।
ऊपर से सेंव और पापड़ी को डालकर कर सब को खिलाएं और भी भी इस टेस्टी स्प्राउट चाट को खाने का आनंद मनाएं।
क्यों है फायदेमंद?
मूंग दाल में प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम भारी मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। कैलोरी की मात्रा कम होने से यह वेट लूज करने वाले लोगों के लिए बेस्ट आहार है। इसके साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होने से यह पाचन तंत्र को स्ट्रांग करने में मदद करती है।
