अब आप सर्दी-जुकाम की खरीदेंगे दवा तो दुकानदार पूछेंंगे नाम-पता

0
Translate News:
     गोरखपुर।। सर्दी जुकाम बुखार जैसी सामान्य बीमारी की दवाएं भी दुकानदार अब बगैर डॉक्टर के सलाह के नहीं बेच सकेंगे। जिन मरीजों को दवाएं बेचेंगे उनका पूरा ब्यौरा रखेंगे। इतना ही नहीं दुकानदार इन बीमारियों में दी जाने वाली दवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखेंगे। मरीजों की सूची रोजाना महकमे को अपडेट करेंगे। 
    देश में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए शासन ने नई पहल की है। सरकार अब समाज में छिपे हुए मरीजों की पहचान करने में जुट गई है। इसमें कोरोना संक्रमित एसिम्प्टोमेटिक मरीज भी शामिल है। सरकार ने ऐसे मरीजों की पहचान के लिए यह पहल की है। शासन अब सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हर मरीज का ब्यौरा रखेगी। इसके लिए दवा बेचने वाले दुकानदारों से ही मरीजों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। 
औषधि विभाग को रोज देना होगा ब्यौरा
     आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से अपर आयुक्त प्रशासन राहुल सिंह ने आदेश जारी कर सूबे के सभी दवा विक्रेताओं को रोजाना सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का ब्यौरा भेजने को कहा है। दुकानदार जिन मरीजों को दवाएं देंगे उनकी पूरी डिटेल नोट करेंगे। इसके साथ ही उस डिटेल को रोजाना सरकार की वेबसाइट पर अपडेट भी करेंगे। इसके लिए ई-लिंक https://forms.gle पर अपडेट करना होगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top