पति कोरोनाबन्दी में फंसा, दृष्टिहीन पत्नी के साथ हो गया बलात्कार

0
    भोपाल/मध्य प्रदेश।। भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 53 वर्षीय दृष्टिहीन महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की खोजबीन कर रही है। 
   शाहपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान पटेल ने शुक्रवार को बताया कि दृष्टिहीन पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
   उन्होंने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि सू ज्योति अस्पताल के पास रहने वाली महिला अपने घर में सो रही थी तब शुक्रवार तड़के अज्ञात आरोपी ने खुली बालकनी से घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया और वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी क्योंकि उसका पति लॉकडाउन के चलते शहर के बाहर दूसरे राज्य में फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top