कोरोना के संदेह में मां को जिंदा ही दफना दिया, तीन दिन बाद माँ निकली जिंदा

0
Translate News:
     नई दिल्ली।। जिस मां ने उसे पाल पोश कर बड़ा किया उसी बेटे ने अपनी मां के साथ अमानवीया हरकत करने में जरा भी नहीं सोचा | दरअसल इस बेटे की मां सामान्य फ्लू से ग्रसित थी | सुबह से वो छींक रही थी | कई बार खांसी और कफ भी निकल रहा था | कलयुगी बेटे को लगा कि उसकी मां कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है | दवाई के डोज के बाद नींद में जा चुकी मां को उसके बेटे ने एक गाड़ी में डालकर कही ले गया | कुछ घंटे बाद बेटा वापस अकेले लौटा | तीन दिनों तक पड़ोसियों को वह बुजुर्ग महिला नजर नहीं आई | लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी | इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जब पुलिस ने उस शख्स से पूछताछ की तो हकीकत सामने आई | पुलिस फौरन शमशान घाट पहुंची जहां इस बेटे ने अपनी मां को जिन्दा ही कब्र में दफना दिया था । कब्र से आवाज आने के बाद पुलिस ने फौरन उसे खुदवाया | पूरे 3 दिन बाद यह महिला बुरी तरह से डरी-सहमी स्थिति में जिंदा कब्र से बाहर आई | कलयुगी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है | महिला की उम्र 79 वर्ष बताई जारी है| 
    पुलिस ने जब इस मामले मे उस व्यक्ति की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया की उसकी सास की तबियत काफी समय से ख़राब थी | पति-पत्नी दोनों उसकी सेवा करते करते बहुत परेशान हो चुके थे | उन्हें इस बात का डर था कि उनकी कोरोना ग्रस्त माँ के चलते पूरा परिवार संक्रमित हो जायेगा | लिहाजा उसके पति ने तीन दिन पहले अपनी माँ को एक गाड़ी मे डालकर शमशान घाट ले गया था | पुलिस ने इस व्यक्ति की पत्नी के बयान दर्ज कर किसी व्यक्ति को जिन्दा दफन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है | पुलिस के मुताबिक कब्र से आवाज़ आने के बाद बुजुर्ग महिला को उस कब्र से निकाला गया | उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है | पुलिस के मुताबिक कब्र में होश आने के बाद तीन दिनों तक यह महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही। लेकिन सुनसान इलाका होने के चलते किसी ने कब्र से आ रही आवाज को नहीं सुना | नतीजतन ऑक्सीजन की कमी के चलते इस बुजुर्ग महिला को आंशिक रूप से लकवा का असर भी देखा जा रहा है | घटना हिंदुस्तान की नहीं बल्कि चीन के वुहान शहर की है | यहां भले ही जन जीवन सामान्य हो गया है , लेकिन अभी भी कोरोना का खौफ बरकरार है | 
    डेली चाइना अखबार समेत कई समाचार पत्रों ने खबर लिखते हुए कहा है कि इस मामले में पुलिस विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आरोपी शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अभी मामले की जांच चल रही है इसलिए इस बारे में कोई सूचना नहीं दी जा सकती।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top