ठेके से लौट रहे शख्स ने शराब के नशे में सांप को कांटा, सांप की निकल गई जान

0
Translate News:
      बंगलूरू।। देश में लागू लॉकडाउन के बीच शराब के ठेके खुलने के बाद कई जगह लोग इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। कई जगह शराबी शराब पीकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। 
    इसी बीच कर्नाटक में ठेके खुलनेके बाद एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। घटना उस समय की है जब कुमार नाम का एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल से ठेके से लौट रहा था और अचानक तभी उसके सामने एक सांप आ गया। 
   शख्स ने बाइक रोकी और सांप को गर्दन से पकड़कर उसे दांत से काट-काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इस दौरान उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। वन विभाग को जानकारी मिलते ही उस शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। 
    मृत सांप रैटस्नैक प्रजाती का बताया जा रहा है। जिसे कन्नड़ में केर हवु कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पाइटास म्यूकोसा है। यह सांप एक विषैला सांप है जो आदमी की तो जान ले सकता है लेकिन काटने के बाद खुद भी मर जाता है। लेकिन इस घटना ने वन विभाग को भी हैरत में डाल दिया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top