देश में फिर लव जिहाद का ज़ोर : ट्रेन में किशोरी से की दोस्ती, धर्म परिवर्तन कर किया निकाह

0
    आगरा।। सिकंदरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी तीन महीने पहले लापता हुई थी। परिजनों ने महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस से मुलाकात की। इस पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की। समन्वयक नरेश पारस ने बताया कि आठ दिन पहले किशोरी बरामद हो गई। 
   किशोरी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात एक दिन ट्रेन से आते समय सहारनपुर के दानियालपुर निवासी इकरार से हुई थी। आरोप है कि इकरार ने अपना नाम रवि बताया था। उसने मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। परिजनों ने किशोरी को डांटा। इस पर वह घर से चली गई। हाईस्कूल, इंटरमीडियट की अंकतालिका और 15 हजार रुपये ले गई। 
    इकरार उसे गुरुग्राम ले गया, दो दिन होटल में रोका इसके बाद हरियाणा के यमुनानगर ले गया। यहां उसे एक मकान में रखा। अगस्त में उसको गांव ले गया। किशोरी का धर्म परिवर्तन करा दिया। निकाह करके अपने साथ रखने लगा। उधर, पुलिस उसे तलाशते हुए पहुंच गई। किशोरी को बरामद कर लाई। आरोपी इकरार को भी पकड़ लिया गया। 
   थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। समिति के आदेश के बाद परिजन ले गए। केस में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top