‘मशरूम लेडी’ के नाम से फेमस इस महिला ने पलंग के नीचे उगा दिए मशरूम

0
Translate News:
बिहार की ‘मशरूम लेडी’ पलंग के नीचे मशरूम उगा कमा रही अच्छा मुनाफा, 
राष्ट्रपति के हाथों हो चुकी है पुरस्कृत  
    कहते है राहें उस वक्त आसान हो जाती है जब आप कुछ करने की ठान लेते हैं और सफलता मिलने के बाद लोग भी महिला और पुरुष में भेदभाव करना छोड़ देते हैं। वैसे भी आजकल महिला किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है हर क्षेत्र में वह अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे ही कृषि क्षेत्र में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) की बीना देवी (Veena Devi), जिन्होंने अपने पलंग के नीचे ही मशरूम की खेती कर डाली और आज पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुकी हैं।
     ‘मशरूम लेडी’ के नाम से प्रसिद्ध मुंगेर की रहने वाली बीना देवी (Veena Devi) आप सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं, जिनकी तारीफ हमारे देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार तक कर चुके हैं। लोगों ने महिला होने के नाते ताने भी दिए लेकिन वह अपने लक्ष्य पर अडिग रही।
    एक गरीब परिवार में रहने वाली बीना देवी (Veena Devi) ने मशरूम की खेती के जरिए अपनी ग़रीबी तो दूर की ही लेकिन साथ ही साथ 100 से अधिक गाँव में मशरूम की खेती के लिए लोगों में उत्साह भर दी। इन्हीं की वज़ह से आज 1500 से भी अधिक परिवारों का जीवन यापन आसानी से चल रहा है। इसका श्रेय सिर्फ़ और सिर्फ़ वीणा देवी को ही जाता है।
    आपको बता दें तो बीना देवी के पास मशरूम की खेती करने के लिए ना ही कोई ज़मीन थी, ना ही कोई खेत था और ना ही कोई ऐसी जगह जिसका वह प्रयोग खेती के लिए कर सकें। तब भी बीना देवी ने हिम्मत नहीं हारी और दिमाग़ लगाकर वह जिस पलंग पर सोती थी उस पलंग के नीचे ही मशरूम 1 किलो बीज मंगा कर इसकी खेती करना शुरू कर दी क्योंकि वही एक मात्र जगह उनके घर में थी। बीना देवी के इस कहानी को हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने ख़ुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए साझा किया था, जिससे बाद पूरे देश को उनकी कहानी का पता लग पाया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top