शराब पीकर हंगामा मचा रही थी 12 बच्चों की मां, पति ने की हत्या

0
Translate News:
    रायपुर/रतनपुर/छत्तीसगढ़. रतनपुर क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा मचा रही पत्नी से हुए झगडे के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरदईया के रहने वाले मजदूर संतोष धनुहार (52) ने अपनी पत्नी बुधवारा बाई (47) वर्ष के 12 बच्चे हैं. जिनमें से 5 बेटे और 7 बेटियां हैं. इनमें से तीन का विवाह हो चुका है.
    जैसा कि अमूमन सभी परिवारों में होता है. बढ़ती हुई मॅहगाई में इतने बच्चे होने से आपस में खटपट भी लाजमी है. गांव वाले बताते हैं कि बुधवार को बुधवारा बाई शराब के नशे में थी और किसी बात को लेकर वह अपने बड़े बेटे को लगातार अपशब्द कह रही थी.
   जिसे कई बार उसके पति संतोष ने समझाने की भी कोशिश की लेकिन जब बुधवारा बाई चुप होने का नाम ही नहीं ले रही थी तो गुस्से में संतोष धनुहार ने पास ही मौजूद लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस पिटाई से बुधवारा बाई की मौत हो गई. बाद में रतनपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली. उन्होंने गुरुवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज दिया. वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top