नवजात को गोद में लेकर ड्यूटी करती दिखीं महिला ट्रैफिक पुलिस

0
Translate News:
     मुंबई।। एक महिला ट्रैफिक पुलिस उस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई जब बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने उस महिला ट्रैफिक पुलिस का एक विडिओ शेयर किया जिसमे वह अपने गोंद में एक बच्चे को उठाए अपनी ड्यूटी करती नज़र आ रही है। हालांकि स्वरा भास्कर को बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में गिना जाता हैं जो बेहद बेबाक और खुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। स्वरा भास्कर ने उस महिला ट्रैफिक पुलिस पर कॉमेंट किया है, जिनके हाथ में उनका बेबी नजर आ रहा है। इंटरनैशनल वुमन्स डे पर वायरल यह वीडियो महिला के जज्बे को दिखाता है।
    स्वरा भास्कर ने यह वायरल वीडियो रीशेयर किया है, जो चंडीगढ़ की महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका का है। इस वीडियो में वह अपने छोटे से बेबी को गोद में लिए काम पर तैनात हैं और ट्रैफिक कंट्रोल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, ‘चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका अपने बेबी को गोद में लिए ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई। वह सेक्टर 23-24 में तैनात हैं। उनके जज्बे को सलाम है।’
  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top