वह मुस्लिम अधिकारी जिसने हिन्दू धर्म के लिए किया था कार्य?

0
KK Muhammad
 एक ऐसा मुसलमान जिसने किसी हिन्दू से जयादा हिन्दू धर्म के लिए किया था कार्य ?
  मुरैना/मध्य प्रदेश।। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भारत का सबसे बड़ा मंदिर समूह बटेश्वर में है। विश्व में सम्भवत इतने सारे हिन्दू मंदिर कहीं नहीं है। इन मंदिरो की संख्या 200 के आस पास है। ये सभी विष्णु एवं शिव मंदिर हैं। ये मंदिर ७ शताब्दियों से खंडहर बने हुए थे। 13 वी शताब्दी में आये एक भूकंप के कारण ये मंदिर क्षतिग्रस्त हो गए। इनका निर्माण 8 वी शताब्दी में गुर्जर प्रतिहार शासको ने करवाया था। पुरातत्व विभाग ने इनके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया और ये काम पुरातत्वविद केके मुहम्मद को सौंपा गया। 
Mobster Nirbhay Singh Gurjar
डकैत गैंग के डर से बच गई मंदिरो की सम्पदा 
  इन मंदिरो में डकैत निर्भय गुर्जर का गैंग रहता था इसलिए भी इन मंदिरो की सम्पदा बची रही लेकिन वहां किसी का जाना खतरे से खाली नहीं था। केके मुहम्मद ने निर्भय गुर्जर के साथ सम्पर्क करना शुरू किया। के के मुहम्मद एक दिन मंदिर परिसर में आये उन्होंने देखा एक आदमी वहां बीड़ी पी रहा था, के के मुहम्मद ने उस आदमी को डांटते हुए कहा "शर्म नहीं आती मंदिर में बीड़ी पीते हुए, अचानक उनके स्टाफ ने पहचाना कि यह तो निर्भय गुर्जर है। तब उन्होंने स्थिति को संभाला। 
Bateshwar Morena
यह भारत में मंदिरो का सबसे बड़ा जीर्णोद्धार था 
   के के मुहम्मद ने प्यार से निर्भय से कहा कि आपको ईश्वर ने एक विशेष काम से भेजा है। चूँकि इन मंदिरो का निर्माण गुर्जर राजाओ ने करवाया था और आप के यहाँ रहने के कारण ये मंदिर अब सुरक्षित है इसलिए आप गुर्जर धरोहर की रक्षा कर रहे हैं। निर्भय यह सुन कर खुश हुआ और उसने जीर्णोद्धार करने की अनुमति दे दी। 
Bateshwar Morena
  कई साल में गिरे हुए पत्थरो से पुन: मंदिर बना दिए गए। केके मुहम्मद ने इसके लिए निजी तौर पर काफी प्रयास किया। जीर्णोद्धार पूरा हुआ- ये भारत में मंदिरो का सबसे बड़ा जीर्णोद्धार था; केके मुहम्मद को पदम् श्री से सम्मानित किया गया। जब निर्भय गुर्जर मरा केके मुहम्मद की पूरी विभागीय टीम दुखी हुयी। 
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top