कांग्रेस की सभा में घुस गया सांड, हो गया कांड
Headline News
Loading...

Ads Area

कांग्रेस की सभा में घुस गया सांड, हो गया कांड

   भाजपा वाले कांग्रेस की जनसभा में भेजते है सांड जैसे मवेशी 
  अहमदाबाद/गुजरात।। चुनावी सभाओं में आपने अब तक लोगो के हुजूम को घुसते देखा होगा, लेकिन कांग्रेस की एक चुनावी सभा में साँड़ के घुसने से अफरा तफरी मच गई। जी हां कांग्रेस द्वारा आयोजित गुजरात चुनाव की आमसभा में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब उस सभा में अचानक सांड घुस गया। 
 
   वही गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बचपन से देखता आया हुं, भाजपा वाले कांग्रेस की जनसभा में सांड जैसे मवेशी भेजते है, जिससे सभा में व्यवधान खड़ा किया जा सके। बता दे कि इन दिनों गुजरात में सत्ता का संग्राम परवान पर है। स्टार प्रचारक की तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिन-रात एक कर ताबड़तोड़ गुजरात में कांग्रेस पार्टी को सत्ता दिलाने के लिए आमसभाएं करने में लगे हुए है, ताकी गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सके। 
  जानकारी अनुसार गुजरात में अशोक गहलोत जब चुनावी आमसभा कर रहे थे कि अचानक उनकी आमसभा में एक सांड ने दस्तक दे दी, तब गलोत ने भाजपा पर तंज कसते हुए लोगों से कहा की मैं बचपन से देखता आया हुं की जब भी कांग्रेस पार्टी की आमसभा होती है, तो भाजपा वाले गाय व सांड भेज कर आमसभा में व्यवधान उत्पन्न करते हैं।   

Post a Comment

0 Comments