Breaking News
Loading latest news...

दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

0
Translate Post:
राखो नहर के पास दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत
हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल
   
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के रखो नहर के पास दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत होने से एक बाइक पर सवार पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई ग्रामीणों ने मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल बागीदौरा में पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल बांसवाड़ा के लिए रेफर किया गया। 
  
  घटना की जानकारी साथ में आए परिजनों ने दी परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र मनु बताया जा रहा है हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए घटना की जानकारी साथ में आई उसकी पत्नी ने दी हादसे में युवक के पैर पूरी तरह से टूट गया फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार जारी है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)