नगर निगम हेरिटेज की मिलीभगत धड़ल्ले से हो रहा है अवैध निर्माण
Headline News
Loading...

Ads Area

नगर निगम हेरिटेज की मिलीभगत धड़ल्ले से हो रहा है अवैध निर्माण

हवामहल जोन नगर निगम हेरिटेज की मिलीभगत के चलते- शास्त्री नगर में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध निर्माण
जयपुर/ राजस्थान।। राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में कब्रिस्तान के सामने मकान नं 4 बलाई बस्ती नाहरी का नाका, शास्त्री नगर में बिना नगर निगम कि परमिशन से अवैध निर्माण किया जा रहा है। बेसमेंट के साथ फर्स्ट और सेकंड फ्लोर.. तैयार किया जा चुका है...जब पत्रकार मोके पर कवरेज करने पहुंचे तो अवैध निर्माण करने वाला व्यक्ति 'बाबू लाल वर्मा' अपने आप को पुलिस महकमें में बताया और कहा कि हमें कोई परमिशन लेने कि जरूरत नहीं है। वहीं शास्त्री नगर थाने की आंखों में धूल झोंक कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। यह नगर निगम हेरिटेज वार्ड 19 का मामला बताया जा रहा है। 
Illegal construction is being done indiscriminately in connivance with Municipal Corporation Heritage
  जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर डिप्टी मेयर असलम फारुकी से सवाल है, कि नगर निगम द्वारा नोटिस दिये जाने व शिकायतें मिलने पर भी हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पाती है? क्या प्रशासनिक लोगों को परमिशन की जरूरत नहीं है। आखिर नगर निगम कहां सोया हुआ है और धड़ल्ले से शहर में अवैध निर्माण किया जा रहा है।
 
  क्या पुलिस प्रशासन को परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती? क्या सारे कानून आम जनता के लिए ही बनाए गए हैं? अब देखने वाली बात यह है की क्या नगर निगम इस पर कोई कार्रवाई करती है या नगर निगम की मिली भगत से यह अवैध निर्माण किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments