अभिभाषकों ने किया मतदान, अध्यक्ष बने पुरी

0
86.94 प्रतिशत हुआ मतदान, 
अध्यक्ष बने भगवत पुरी, सचिव बने जितेंद्र सिंह   
 बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान के बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए संघ के नवीन सभाकक्ष में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान हुआ। अभिभाषकों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 429 में से 373 मतदाताओं (अभिभाषकों) ने मतदान किया जिसमे 86.94 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता भगवतपुरी निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिये दो उम्मीदवार मैदान में थे हीरालाल राठौड व भगवत पूरी। वहीं उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व सदस्यों का भी चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हीरालाल राठौड़ को 90 मत मिले वहीं भगवत पूरी को 283 मत मिले, इस प्रकार पूरी ने एक बड़े जीत के अंतर कुल 193 मतो से बार एसोसिएशन बांसवाड़ा में जीत हासिल की। वही उपाध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार जैन एवं खातू राम निनामा के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमे अभय कुमार जैन को 205 मत व खातूराम निनामा को 163 मत मिले, अभय कुमार 42 मतों से विजय घोषित किए गए वही खारिज मतो की संख्या 5 रही।
Bhagwat Puri
   सचिव पद के लिए 373 में से 369 वोट मान्य रहे और चार खारिज हुए। इसमें जितेंद्रसिंह राव को 237 व तरूण कुमार अड़ीचवाल को 132 वोट मिले। राव ने 105 मतों से जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर शंभुसिंह शेखावत व सदस्य पद पर निर्मल डामोर व राजूलाल चुने गए।
  मतगणना में विजेता प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही विजेताओं का ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुरी ने कहा कि जिस प्रकार अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया है, संघ की परम्परा अनुसार वरिष्ठों के मार्गदर्शन में काम करेंगे। संघ को एक सूत्र में बांधकर रखेंगे और अधिवक्ताओ के कल्याण के लिए काम करेंगे। न्यायालय के नए भवन परिसर में सभी के लिए चैम्बर निर्माण का प्रयास करेंगे। शीघ्र ही कलक्ट्री परिसर में ब्लॉक टाइल्स लगवाए जाएंगे। अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शाहबास खान, हीरालाल जैन, अशोक मेहता, केके उपाध्याय, नंदलाल पुरोहित, मनोजसिंह चौहान, भालचंद्र नागर, राजेंद्र शुक्ला, नरेश पुरोहित, हेमेन्द्रनाथ पुरोहित, आकाश पटेल, तस्लीम अहमद, भूपेंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
  सचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे मोहम्मद साहेब खान,  नरेंद्र सिंह झूला, परमेश्वर कुमार यादव, सुश्री अंजू बाला शर्मा, भूपेंद्र सिंह चंद्रावत ने सबसे कम मतो से जीत हासिल की, परमेश्वर कुमार यादव को 94 मत, भूपेंद्र सिंह चंद्रावत 97 मत मिले जीत का अंतर 3 वोट का रहा। 
  कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे अशोक कुमार गांधी सैयद साबिर मोहम्मद शंभू सिंह शेखावत अशोक कुमार गांधी को 145 मत, सैयद साबिर मोहम्मद को 12 मत, शंभू सिंह शेखावत को 212 मत इन्होंने अशोक कुमार गांधी को 67 वोटों से हराया। 
सदस्य के रूप में पांच जने मैदान में
  सदस्य के रूप में पांच जने मैदान में थे जो अपना भाग्य आजमा रहे थे मोहम्मद साहेब खान,  राजू लाल गुर्जर, मनोज कुमार शर्मा, निर्मल कुमार डामोर, ईश्वर लाल गुर्जर, मोहम्मद साहेब खान को 95 मत, राजू लाल को 192, ईश्वर लाल गुर्जर को 112 मत, मनोज कुमार को 81 मत, निर्मल कुमार डामोर को 133 मत प्राप्त हुए। सदस्य के रूप में दो व्यक्तियों का चुना जाना था जिसमें निर्मल कुमार डामोर, राजू लाल को विजय घोषित किया गया। जिला अभिभावक संघ बांसवाड़ा का चुनाव मतदान सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक किया गया जिसमें सभी अपने अपने पक्ष के उम्मीदवार को जिताने के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। 
 सबसे बड़ी खास बात यह रही कि इस पूरे चुनाव प्रक्रिया के अंदर शांति व्यवस्था बनी रही। पहले दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ता अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और दोनों ही दलों को 1 दिन मतदान कराने के लिए सहमति बनाई गई। शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने पहुंचकर मतदान किया। 
  अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सहसचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए हैं। इन पदों पर कुल 19 उम्मीदवार मैदान में थे नव नियुक्त पदाधिकारियों के चुनें जाने पर कुशलगढ़ अभीभाषक अध्यक्ष गणपत दातला, मोहम्मदी बौहरा, धर्मेन्द्र कंसारा, सुरेन्द्र सिंह राठोड़, दोलतसिह सिसोदिया, महेश कटारा, रितेश पडीयार सहित सभी अधिवक्ताओं ने पुरी के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top